कतरास कॉलेज में एडमिशन के नाम पर अनियमितता का आरोप

0
fastlive news

कतरास : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कतरास नगर के द्वारा इंटर में एडमिशन में अनियमितता के आरोप में एक ज्ञापन कॉलेज प्रबंधन को सौपा। ज्ञापन में कहा गया कि एडमिशन में गलत तरीके से फॉर्म निर्गत किया जा रहा है। कॉलेज के बाहर से अवैध तरीके से फॉर्म की बिक्री एक हजार रुपए लेकर की जा रही है। विद्यार्थी परिषद की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्राचार्य ने कहा की अगले 2 दिनों तक निर्गत फॉर्म कॉलेज में जमा ना होने पर उन सभी फॉर्म को निरस्त कर दिया जाएगा । विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज में इंटर के सभी संकाय में सीटों की बढ़ोतरी की मांग की इसपर कॉलेज प्रबंधन ने जैक बोर्ड रांची को पत्र लिखकर अगले 7 दिनों में सीट बढ़ाने की बातें कही। इस मौके पर सहदेव रवानी, चांद अफसर, विकाश महतो, अमन बर्नवाल, संजय दे, रजत मोदक, पिंटू यादव,गोपाल पांडेय, राजन कुमार, राजकुमार पंडित, सुखदेव कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news