
बाघमारा : कतरास थाना क्षेत्र के काको के धारकिरो मोड़ में गुरूवार के दिन सरेशाम बाईक पर सवार अपराधियों ने पंकज पांडेय नामक युवक (उम्र 25 वर्ष) को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, घायलावस्था में उसे स्थानीय एक नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया, इस घटना की खबर से वहां दहशत का माहौल हो गया, इस घटना के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने इस घटना में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने की मांग को लेकर राजगंज-कतरास मार्ग को जाम कर दिया, जानकारी के अनुसार मृतक देवघर से लौट रहा था, इस घटना की खबर पाकर कतरास थाना प्रभारी सुशमा कुमारी ने सदल-बल घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की।