
कतरास (धनबाद) : थाना क्षेत्र के गुजराती मुहल्ला स्थित राशन दुकान में अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर मां मनसा स्टोर राशन दुकान से हजारों की लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने 90 हज़ार नगद एवं 20 हज़ार का काजू, पिस्ता आदि लूट लिया। इस दौरान अपराधियों ने दुकान संचालक को पिस्टल के बट से मार कर घायल कर दिया। अपराधी एक अपाची मोटरसाइकिल में सवार होकर पहुंचे थे। अपराधियों के पास चार पिस्टल होने की बात कही जा रही है । घटना की खबर पाकर कतरास थाना प्रभारी रास बिहारी लाल सदल बल मौके पर पहुंचे और जानकारी लेकर छानबीन में जुट गए। घटना से दुकानदारों में भय है।