कतरास में विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल का प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सम्पन्न

0
fastlive news

बाघमारा : विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल धनबाद जिला के अंतर्गत कतरास में गुरुवार के दिन प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ, इस कार्यक्रम में उपस्थित झारखण्ड प्रांत धर्माचार्य बलदेव पाण्डेय जी ने इस सत्र में कार्यक्रताओं को प्राणोउचार, एकात्मतमंत्र, बिजयमहामंत्र, शांतिमंत्र, जयघोष, प्रनवचार, एकात्मतमंत्र, बिजय महामंत्र, गणेश वंदना,गुरु वंदना, संकीर्तन एवम भजन, देश भक्ति गीत का गायन, चर्चा ,आरती तथा जयघोष का अभ्यास कराया, बजरंग दल प्रान्त मिलन प्रमुख ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता सप्ताह में एक दिन अपने निकट स्थित मंदिर में महाआरती करे, उन्होंने कार्यकर्ताओ से सेवा कार्य से जुड़ने, सदैव समस्त हिन्दू समाजहित के बारे में सोचने का सन्देश दिया, प्रान्त गौ रक्षा सह संयोजक कमलेश सिंह ने बताया कि धर्मकार्य हेतु अर्थ की आवयकता पड़ती है, विहिप के कई कार्यकर्ता हिन्दू धर्म जागरण के लिये अपना सम्पूर्ण समय व जीवन लगा चुके है, बैठक में मुख्यरूप से जिला मंत्री चन्दन चक्रवर्ती, बजरंग दल जिला सह संयोजक विकास बजरंगी, जिला कार्यसमिति सदस्य विकेश सिंह, जिला गौ रक्षा प्रमुख रंजीत रवानी, प्रखण्ड संयोजक अनूप राय, प्रखण्ड मंत्री अनिल महतो, प्रखण्ड सह संयोजक तापस दे, अनुज रवानी, मोनू कुमार, शास्त्री लाहकार, राखोहरी पटवा, राज यादव, छोटू रवानी, सुजिस चक्रवर्ती , राकेश सिंह आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news