
बाघमारा : खरखरी (नावागढ़) निवासी शेख इब्राहिम (उम्र 73 लगभग) का आज संध्या रांची में ईलाज के दौरान निधन हो गया। उंनके निधन से खरखरी एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने प्रारंभ काल से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुँची है। उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व विधायक ओपी लाल, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, युवा नेता रणविजय सिंह आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से खरखरी के युवा नेता शेख गुड्डू के सर से पिता का साया उठ गया।