
कतरास : कोयला उद्योग के कामर्शियल माइनिंग एवं विनिवेश के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने पुनः हड़ताल की घोषणा की है। केंद्रीय ट्रेड यूनियन की एक वर्चुवल मीटिंग इस मुद्दे पर सम्पन्न हुई। मीटिंग में मुख्य रूप से बीएमएस, एचएमएस, एटक, सीटू एवं इंटक के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मीटिंग के जरिये केंद्रीय नेताओ ने आगामी 12 अक्टूबर को कोल इंडिया एवं सिंगरेनी कोलियरी में एकदिवसीय हड़ताल किये जाने की घोषणा की। बैठक में कोल इंडिया के विनिवेश, सरकार के मज़दूर व किसान विरोधी एन्युटी स्कीम को तत्काल रद्द करने की मांग की गई। कोयला उद्योग में 30 साल की सेवा या 55 बर्ष के बाद जबरन रिटायरमेन्ट नीति को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। बैठक में मुख्य रूप से बीएमएस के डॉ बसंत कुमार राय, एचएमएस के नाथू लाल पांडेय, एटक के रमेन्द्र कुमार, सीटू के डी डी रामनंदन एवं इंटक के एस कियू जामा इत्यादि शामिल थे। सभी नेताओं ने मज़दूर हित में हड़ताल के निर्णय को सही बताया।