कार्यालय पर कब्जा की निंदा, खाली कराने की मांग

0
fastlive news

बाघमारा : बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के मुराईडीह कॉलोनी स्थित धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के कार्यालय में क्षेत्रीय कार्य समिति के सदस्यों की एक बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में पिछले 19 अगस्त को कतरास क्षेत्र के सलानपुर कोलियरी में वर्षों से स्थापित धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ एवं सर्व पंत समादर मंच के कार्यालय को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जबरन अवैध कब्जा करने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई।कार्यकर्ताओ ने धकोकस के महामंत्री से बैठक के माध्यम से अपील की, कि अविलंब भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेताओं से मिलकर कब्ज़ा किये गए कार्यालय को खाली कराया जाए। बैठक में मुख्य रूप से मोहनलाल महतो, नंदू राम दुसाद, मिथिलेश आचार्य, हरिहर साह, देवनाथ चौहान, घनश्याम मुनिया, लल्लन चौहान, अयूब अंसारी, इंद्र कुमार कश्यप, पी पी घोष, भिखारी गोप, अनूप चौहान, संजय पासवान, शुक्र मोदी, हरिहर प्रमाणिक, गौरी शंकर साहू, कार्तिक रविदास आदि उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news