
लोयाबाद : केंदुआडीह थाना समीप चिल्ड्रन पार्क में स्थिति स्वर्गीय सौखी प्रसाद यादव स्मारक पर स्व. सौखी प्रसाद यादव स्मारक समिति द्वारा सौखी प्रसाद यादव की 22वीं. पुण्यतिथि मनायी गई, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व मंत्री आबो देवी, जनता मजदूर संघ के अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, लक्ष्मण प्रसाद यादव, पप्पू यादव, रवींद्र वर्मा, राजेश्वर सिंह यादव, लक्ष्मण तिवारी, मोहनराम, सत्यनारायण तिवारी समेत दर्जनों नेता ने स्व. सौखी प्रसाद यादव की प्रतिमा पर माला अर्पण करके श्रद्धांजलि दी, इस दौरान वक्ताओं ने कहा सौखी प्रसाद यादव सच्चे मजदूर नेता एवं समाजसेवी थे, उनके बताए हुए कदम चिन्ह पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है|