
बाघमारा : हीरालाल नारसरिया मेमोरियल ट्रस्ट रांची के द्वारा विद्या विकाश समिति को कोरोना से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एलबम 30 प्रदान किया गया है। इस मौके पर सिनीडीह स्थित सरस्वती शिशु विधा मंदिर में संस्था द्वारा यह दवा प्रदान किया गया। इस मौके पर विद्या विकाश समिति के सचिव मुकेश नंदन ने कहा कि यह दवा रोग प्रतिरोधक की क्षमता को विकसित करेगा। साथ ही कारण कोरोना से बचाव में मददगार साबित होगी। यह दवा आचार्यो के द्वारा विद्यार्थियों के 5000 परिवारों के बीच वितरण किया जाएगा। इस मौके पर सिनीडीह के प्राचार्य मदन मोहन मिश्र, उपप्राचार्य दुर्गेश नंदन, श्यामडीह के प्राचार्य सचिदानंद सिंह, भूलिनगर के प्राचार्य सुनील सिंह, बाघमारा के उपप्राचार्य समरेन्द्र साहू, तेतुलमारी के प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, आचार्य राजकुमार एवं अन्य आचार्य बंधु उपस्थित थे। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन समिति सचिव अमरकांत झा ने किया।