कोलमुरना में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

0
fastlive news

कतरास : कतरास थाना क्षेत्र के कोलमुरना बस्ती में एक तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। इनमें एक बालक और एक बालिका शामिल है दोनो बच्चे मेहमान के रूप में अपने रिश्तेदार के घर कोलमुरना आये थे। जो पिछरी (बोकारो) के रहने वाले है।। घटना के बाद ग्रामीणों ने तालाब से डूबे बच्चों को निकालकर निकट के अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य सुभाष राय व अन्य पहुचे और आपदा राहत कोष से जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की। घटना को लेकर दोनों बच्चों के परिवारजनों में घोर मातम छा गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news