
बाघमारा : कोयला उद्योग में कामर्शियल माइनिंग को लेकर कोल ब्लॉक के नीलामी के खिलाफ संयुक मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को नेताओं ने ब्लॉक दो हाज़िरी घर के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के द्वारा कोल इंडिया के अध्यक्ष के नाम एक ज्ञापन ब्लॉक दो के जीएम को सौपा गया। इस मोके पर बीएमएस के उत्तम पांडेय, सीटू के नकुल महतो, राकोमस के सुरेंद्र यादव, जेएमएस के गोपाल मिश्रा, एटक के तुलसी साव, गिरीश शर्मा, इन्द्रासन यादव, अजय सिंह, अरविंद दूबे, सीएस राय इत्यादि शामिल थे।