
बाघमारा : विद्या विकास समिति, रांची झारखंड द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए होम्योपैथिक औषधि आर्सेनिक एलबम-30 को विद्यालय के आचार्यों द्वारा विभिन्न टोलियां बनाकर उप प्राचार्य समरेंद्रर् कुमार साहू के निर्देशन में आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूम कर औषधि घर-घर पहुंचाई गई। इसके साथ ही आचार्यों द्वारा अभिभावकों और समाज के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए विभिन्न सावधानियां बरतने का भी आग्रह किया गया। बताते चलें की होम्योपैथिक की यह दवाई भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा सलाह के रूप में बताई गई है । विद्यालय के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा बताया गया कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा के आचार्य न केवल भैया बहनों को पठन-पाठन में ही मार्गदर्शन देते हैं। बल्कि समय आने पर समाज सेवा के कार्य को भी तत्परता के साथ करते हैं। आज तीसरे दिन आचार्यों की टोली ने लगभग 800 घरों में औषधि का वितरण किया। आज मुख्य रूप से भीमकनाली , लुतीपहाड़ी, रथटांड, तेलोटांड , हरिना बस्ती, डुमरा आदि क्षेत्रों में संपर्क कर औषधि को बांटा गया । विद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम से आसपास का क्षेत्र कोरोना संक्रमण से मुक्त रहने में सहायक होगा। मौके पर विद्यालय के आचार्य राजेश कुमार, सुजीत कुमार, रवि प्रकाश सिंह, श्रीमती भारती सिंहा, श्रीमती संध्या सिंहा, सुश्री नीतू , सुश्री सीमा, सुश्री श्वेता, सुभाष कुमार चौधरी, मदन मोहन, नवीन मिश्रा, सुंदर मिश्रा और जगदीश एवं प्रबंध कारिणी समिति के संरक्षक सीताराम चौधरी, सचिव विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सह सचिव गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक चंद्र मिश्र का योगदान सराहनीय रहा।