चंद्रवंशी समाज ने दंपति की हत्या की निंदा की

0
fastlive news

बाघमारा : भौरा थाना क्षेत्र के गौर खूंटी भोरा निवासी एवं अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर रवानी एवं उनकी पत्नी बालिका देवी की शनिवार की रात्रि निर्मम हत्या की घटना की झारखंड प्रदेश चंद्रवंशी समाज ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उनके आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके साथ ही हेमंत सोरेन सरकार से यह मांग की गई कि उक्त घटना कि गंभीरता को देखते हुए एस.आई.टी.गठित कर जांच कराए ताकि हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। इस मौके पर झारखंड प्रदेश चंद्रवंशी समाज के सचिव जीवन कुमार रवानी, श्री छोटन रवानी, गंगा प्रसाद रवानी, ओमप्रकाश रवानी सुनील रवानी, दीपक रवानी, निर्मल रवानी, लाला रवानी, लक्ष्मण रवानी ,संतोष रवानी, वरुण रवानी, अबोध रवानी, बासुदेव रवानी, आनंद रवानी राजन रवानी आदि उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news