जयरामडीह में विधायक ढुलू महतो ने सुनी बेनीडीह कोलडंप के असंगठित मजदूरों की समस्या

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : जयरामडीह दुर्गा मंडप के प्रांगण में एटक द्वारा आयोजित बैठक में बेनीडीह के लोकल सेल मजदूरों के शोषण के खिलाफ बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो भड़के। उन्होंने कहा मजदूरों ने बीसीसीएल को अपना खून पसीना देकर खड़ा किया वही बीसीसीएल मजदूरों गरीबों का पेट मारना शुरू कर दिया है। मेरे रहते गरीबों पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेनीडीह कोल डंप के लोकलसेल मजदूरों ने अपनी समस्याओं से विधायक ढुलू महतो को अवगत किया। विधायक ने पत्रकारों को बताया कि ब्लॉक 2 क्षेत्रीय प्रबंधन बेनीडीह लोकल सेल में कोयला नहीं देने के कारण यहां के मजदूरों के बीच भुखमरी की स्थिति आ चुकी है। अब बाध्य होकर ब्लॉक 2 क्षेत्र में जोरदार आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा इस दौरान किसी प्रकार का अनहोनी होती है। उसका सारी जवाबदेही बीसीसीएल एवं ब्लॉक 2 क्षेत्रीय प्रबंधन की होगी। आज यहां गरीब शोषित लोग भूखे से मरने की स्थिति में है जबकि यहां पर सब कुछ व्यवस्था है। यहां से कोयला साइडिंग भेज दिया जाता है। यहां से कोयला बाहर जा रहा है और यहां के मजदूरों को पेट भरने के लिए एक गाड़ी तक का लोडिंग कार्य नहीं मिलता है। कम से कम बीसीसीएल प्रबंधन को प्रतिदिन एक दंगल को एक गाड़ी लोड करने दे साथ ही कम से कम प्रतिदिन 30 से 35 गाड़ी के कोयला उपलब्ध कराएं। इसके अलावे बेनीडीह कोल डंप में पर्याप्त मात्रा में डेको आउटसोर्सिंग का कोयला एवं काटाघर की व्यवस्था की जाए। मौके पर प्रमोद सिंह, गोपाल चौहान,राजू चौहान, रामू चौहान,सुरेश चौहान, बच्चू भुइयां, महेंद्र कुमार, नगीना नोनिया, कलेश्वरी देवी, कमला भुइयां, लक्ष्मी देवी, विशुनदेव नोनिया, सरजू भुइयां, बबलू भुइयां, कलावती देवी, लक्ष्मी कुमारी, राजगीर चौहान, शिकवा देवी, जीरा देवी, चेतनि देवी, देवानंद चौहान आदि उपस्थित थे।

जयरामडीह में विधायक ढुलू महतो ने सुनी बेनीडीह कोलडंप के असंगठित मजदूरों की समस्या

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news