जरूरतमंदों को रक्त की कमी होने नही देंगें : भाजपा नेता धर्मेंद्र गुप्ता

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : कतरास वार्ड तीन सलानपुर साइडिंग चौहान मुहल्ला निवासी रामचरण चौहान की बहन को रक्त की कमी की वजह से शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। चिकित्सक के मुताबिक चौहान की बहन के शरीर में रक्त की मात्रा 5.0gm हो गई थी। जिससे शरीर को काफी नुकसान पहुचनें की संभावना थी। जिसकी वजह से तत्काल खून की आवश्यकता थी। बहन को परेशानी को देख चौहान ने मामले की जानकारी भाजपा नेता धर्मेंद्र गुप्ता को मोबाइल से दी। तत्काल धर्मेंद्र गुप्ता अपने मित्र आशीष केसरी उर्फ (लड्डू) के साथ अस्पताल पहुचें और रामचरण चौहान की बहन को आशीष ने रक्तदान किया। रामचरण चौहान ने धर्मेंद्र गुप्ता एवं आशीष केसरी को रक्तदान के लिए धन्यवाद देते हुए सफल, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना किया। मौके पर राजेश चौहान, श्याम चौहान, विवेक हज़ारी, अमित आदि उपस्थित थे।

जरूरतमंदों को रक्त की कमी होने नही देंगें : भाजपा नेता धर्मेंद्र गुप्ता

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news