
कतरास : जोगता थाना क्षेत्र के टाटा सिजुआ 12 नंबर में संचालित एक जुआ अड्डा मे बीती रात एसओजी की टीम ने छापामारी कर दो दर्जन से ज्यादा जुआड़ियों को पकड़ा। छापामारी के दौरान मौके पर डेढ़ दर्जन बाईक व मोबाइल तथा 40 हजार रूपये के अधिक की रकम बरामद हुई है। बताया जाता है कि इस छापामारी में कई टिस्को कर्मी और कई सफेदपोश जुआड़ी को भी पुलिस ने पकड़ा है।