
धनबाद : भूली पान्डर पाला के दुर्गा मंदिर समीप कुम्हार पट्टी के 45 वर्षीय संजय पंडित ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के घरवालों के मुताबिक संजय पंडित का कबाड़ी का दुकान झरिया लाइन तिवारी गली के पास था। लेकिन दुकान हटाने के लिए नोटिस मिलने के बाद वह डिप्रेशन में था। पहले भी एक बार वह अपनी दुकान हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर चुका था। दूसरी बार नोटिस मिलने से वह बहुत ज्यादा तनाव में था। बीती रात वह दुकान से आने के बाद खाना खाकर सो गया सुबह घरवालों ने किचन में संजय पंडित का शव छत से गमछी से झूलता हुआ पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची और शव को अपने कब्जे में कर पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने परिवार में सबसे छोटा भाई था। मृतक के दो बच्चे हैं। । परिवार के लोगो के क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया हैं।