झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भाजपा ने किया पुतला दहन

0
fastlive news

कतरास:  आस्था का महापर्व छठ को लेकर झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश को भाजपा ने तुगलकी फरमान बताया है। जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि झारखंड सरकार के द्वारा नदियों एवं तालाबों में छठ नहीं मनाने देने का निर्णय लिया गया है यह बिल्कुल सरासर गलत है। झारखंड सरकार के इस आदेश को गलत मानते हुए भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह तुगलकी फरमान वापस लेने का आग्रह किया। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रभात मिश्रा, महेश पासवान, सूर्यदेव मिश्रा, भरत शर्मा, प्रिंस शर्मा सांसद कंचन चैरसिया शिक्षा प्रतिनिधि, हरी प्रसाद अग्रवाल बमबम शर्मा श्याम किशोर रघुनाथ हजारी मुकेश झा कुंदन सिंह हरेंद्र सिंह राजेश सिंह मनबोध स्वर्णकार आनंद यादव श्रीकांत सिंह उल्लास यादव वाई के पाठक नीलेश सिंह बच्चा सिंह रविंदर विजन सरोज कुमार सुभाष शर्मा मुकेश रबानी विजय राय पप्पू सिंह मोहम्मद गुफरान अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भाजपा ने किया पुतला दहन

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news