
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय बाघमारा में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर बाघमारा प्रखंड प्रधान मीनाक्षी रानी गुड़िया एवं बाघमारा बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय बाघमारा के दसवीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2020-21 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा प्रियंका कुमारी 95.20%, कविता कुमारी 93%, पूजा कुमारी 92.20%, निशु कुमारी 90%, रानी कुमारी 89.80% को सम्मानित किया। इन छात्राओं में प्रियंका कुमारी ने जिला में छठा स्थान प्राप्त विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। प्रधान एवं बीडीओ ने कहा इन छात्रों ने बाघमारा प्रखंड के साथ- साथ विद्यालय को काफी गर्वान्वित किया है। बाघमारा की छात्राएँ जिला में उत्कृष्ट प्रदर्शन में उनके अभिभावक एवं विद्यालय के शिक्षकों का भी काफी योगदान है। मौके पर मुख्य रूप से बीईईओ सुभाष पासवान, वार्डन मीरा कुमारी, सतीश लाला आदि मौजूद थे।
