
बाघमारा : कतरास कोयलांचल की लाइफ लाइन कहे जाने वाले डी सी लाइन पर डीसी ट्रेन बुधवार से पटरी पर दौड़ कर क्षेत्र के लोगों को थोड़ा राहत पहुंचाई है। आज गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो संयुक्त रूप से चंद्रपुरा स्टेशन से डी सी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी क्रम में सांसद चंद्रप्रकाश और विधायक ढुल्लू डी सी ट्रेन में चढ़ कर कतरास स्टेशन पहुंचे।
इसके बाद बाघमारा क्षेत्र के लोगों को संबोधित कर डी सी ट्रेन चालू होने की जानकारी दी। इसी दौरान रेलवे के मुख्य पदाधिकारी ने सांसद प्रकाश चौधरी व विधायक ढुलू महतो को बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व सांसद व विधायक को जगह जगह स्टेशन पर फूल माला पहनाकर लोगों ने स्वागत किया ।कतरास स्टेशन में खचाखच भरी भीड़ के बीच गिरीडीह सांसद सीपी चौधरी व बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भारत माता व जय श्री राम के भी नारे लगे। पुरानी ट्रेन के चालू होने से क्षेत्र के लोगों के चेहरे खिले हुए थे।
