
बाघमारा : धनबाद-कतरासगढ़-चंद्रपुरा बंद रेललाइन को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर कतरासगढ़ स्टेशन रोड में चल रहा धरना आंदोलन रेल दो या जेल दो पार्षद डॉ विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में 203वे दिन भी अनवरत जारी रहा, इस मोके पर आंदोलनकारियों ने आज कोयला सचिव सुशील कुमार का पुतला साथ में लेकर कतरास थाना चौक से पूरे शहर में घुमाकर रेल दो या जेल दो, कोयला सचिव होश में आओ, बीसीसीएल प्रबंधन होश में आओ, डीजीएमएस होश में आओ, रेल प्रशासन होश में, आओ डीसी लाइन चालू करो के नारे लगाये, इसके अलावा कोयला सचिव का पुतला दहन किया गया, महाधरना के नेतृत्व कर रहे पार्षद डॉ गोस्वामी ने महाधरना को संबोधित करते हुए कहा कि धनबाद जिले में तीन दिवसीय दौरे पर आए हुए कोयला सचिव ने डीसी लाइन के नीचे से कोयला निकालने की जो बात कही है, उस बयान से कोयलांचल वासियों में काफी आक्रोश है, किसी भी कीमत पर डीसी लाइन के नीचे से कोयला निकलने नहीं दिया जायेगा, डीसी लाइन को किसी भी कीमत पर उखाड़ने नही देंगे, इसके लिये अगर मुझे अपनी कुर्बानी भी देनी पड़ी तो मंजूर है, भाजपा के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते डीसी लाइन बन्द है, बीसीसीएल डीसी लाइन के नीचे से कोयला निकालने का सपना देखने बंद करें, नहीं तो कोयलांचल की जनता बीसीसीएल को यहां से खदेड़ने का काम करेगी, पार्षद विनोद गोस्वामी ने मांग की है 26 जनवरी के पूर्व सोनारडीह से कतरासगढ़ स्टेशन तक डीजीएमएस एनओसी दिला कर यात्री ट्रेनो को चलाने का काम करें, इस मोके पर जेएमएम के राजेंद्र प्रसाद राजा ने कहा कि आज रेलवे बीसीसीएल का जो भी राजस्व का घाटा हुवा है और होगा उसका जिमेवार सुशील कुमार है, उन्हें अपने पद से स्तीफा दे देना चाहिए, पहले बीसीसीएल से कोयला चोरी रोके, और पूर्व की भांति डीसी लाइन को चालू करें, जनता को दिगभर्मित न करे, षड्यंत्र बन्द करे, आज के पुतला दहन में जमील अंसारी, नागेन्द्र शर्मा, परवेज इकबाल, किशन पंडित, ललित सिंह, नूरुल अंसारी, प्रभात केडिया, मोहम्मद जमील, मोहम्मद अख्तर, परवेज इकबाल, कलाम अंसारी, विजय गुप्ता, इदरीस अंसारी, मोहम्मद साबिर, विनोद विश्वकर्मा, अजय सिंह, सोनू राय, गोरख मंडल, विनोद विश्वकर्मा, रंजीत यादव, विनोद चावला, एमडी कमाल, नसरुद्दीन खान, किशोरी प्रसाद, राजेश पांडे, साबिर अंसारी, संतोष श्रीवास्तव, गुड्डू अंसारी, अरविंद गुप्ता, बबलू पंडित, विकास पंडित, रवि कुमार, पंकज कुमार, बिरन बाउरी. गंगा कुमार बबलू अंसारी. राशिद अंसारी. साजिद अंसारी. टिंकू खान. गुड्डू अंसारी. राजा खान. अकबर खान. नरेश दास. असगर खान. लाल मोहम्मद. संतोष गोप. कालु भुइँया. नागों भुइँया. परमेश्वर दास. सेवादास. नागेंद्र दास. ध्रुवदास. बैलून रवानी पर्वत सिंह. डी एन सिंह. राजेश कुमार. अजय कुमार. सत्येंद्र कुमार. राजेश कुमार. उपेंद्र कुमार. दिलीप मालाकर. अबुलेश अंसारी. मुख्तार खान. तनवीर अंसारी. खुर्शीद आलम. पी ए सिंह. डी एन सिंघ सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।