
बाघमारा : तीज का पावन त्योहार क्षेत्र में काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं। इस मौके पर बाघमारा, डुमरा, हरिणा, मुरायडीह, बरोरा, माटिगढ़, भीमकनाली इत्यादि क्षेत्रों में स्थित मंदिरो में सुहागिने सज-धजकर पूजा का थाल लिए हुए पारंपरिक ढंग से पूजा करती है। इधर कोरोना का कहर जारी है। परंतु आस्था कोरोना पर भारी नज़र आ रही है। तीज को लेकर क्षेत्र के बाजार में पूजा सामग्री एवं फल-फूल आदि की बिक्री हो रही है। सुबह से लगातार बारिश से लोग अपने घरों से निकल नहीं पाए। परन्तु दूसरे पहर बारिश रुकने पर लोग घरों से खरीदारी के लिए निकले।