
बाघमारा : बाघमारा थाना परिसर में शनिवार के दिन दुर्गा पूजा शांति पूर्ण एवं कोरोना कोविड-19 के नियमो का अनुपालन करते हुए मनाने के लिए शांति समिति की एक बैठक बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा दुर्गा पूजा मनाने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए गए है। उन दिशा-निर्देशों के अनुसार ही इस बार दुर्गा पूजा मनाया जाना है। उन्होंने कहा कि सरकार के पूजा मनाने को लेकर दिशा निर्देश की कॉपी समितियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों से सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की। बैठक में थाना प्रभारी संतोष झा ने उपस्थित समिति सदस्यों से दुर्गा पूजा के दौरान शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक को शांति समिति के सदस्यों ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। बैठक का संचालन टी पी पांडेय ने किया। बैठक में मुख्य रूप से अरविंद दुबे, बैजनाथ यादव, खानुदीह पंचायत के मुखिया गोपाल महतो, नदखरकी पंचायत के मुखिया जीतन भुईया, लुटिपहाडी पंचायत के मुखिया नरेश गुप्ता, बबलू मिश्रा, चंदन मिश्रा, शैलेंद्र कुमार सिंह, धनेश्वर ठाकुर, अमित लाल, तन्नू बनर्जी, खुदु मंडल, ए रवानी आदि उपस्थित थे।