
कतरास, लोयाबाद, धनबाद : कतरास कोयलांचल के बाघमारा, कतरास, लोयाबाद, धनबाद सहित जिला के प्रायः जगहों में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा मंगलवार को विधि विधान के साथ औद्योगिक संस्थान एवं छोटे बड़ें कल कारखानो एवं लौह सामग्री की दुकानों में किया गया। लोगों का कहना था कि इस वर्ष भगवान विश्वकर्मा की पूजा दो दिन होने वाला है जिससे कोई अपने अपने सोंच के अनुसार कोई आज ही कर लिए है तो कोई बुधवार को करेंगें। क्षेत्र के कई जगहों में मेला का भी आयोजन किया गया। इस पूजा में किसी तरह की हुड़दंग एवं नोकझोंक की खबर कहीं से नहीं है।