धनबाद-कतरासगढ़-चंद्रापुरा बन्द रेल लाइन को पुनः चालू करने की मांग

0
fastlive news

बाघमारा जोन : धनबाद-कतरासगढ़-चंद्रापुरा बन्द रेल लाइन को पुनः चालू करने की माँग को लेकर कतरासगढ़ स्टेशन रोड में चल रहे महाधरना आंदोलन रेल दो या जेल पार्षद डॉ विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में कोयलांचल वासियो का माहाधरना आंदोलन 218 वे दिन भी अनवरत जारी रहा, पार्षद डॉ विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में आज आंदोलनकारियो ने आज लालटेन अंगरपथरा का दौरा किया और बीसीसीएल द्धारा कराए जा रहे पाइप लाइन का कार्य का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने की वार्ता की. विदित हो कि पिछले माह पार्षद विनोद गोस्वामी ने लालटेन अंगरपथरा में भूमिगत आग को बुझाने को लेकर बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक जीके मल्लिक से अंगरपथरा में लगी भूमिगत आग को बुझाने की मांग की थी लेकिन महाप्रबंधक के द्वारा कोई ठोस पहल नही करने के विरोध में आंदोलनकारियो ने सिजुआ साइडिंग में चल रहे सीएचपी में जाकर प्रदर्शन कर इसे बन्द करने की मांग की थी तभी वहां  महाप्रबंधक जीके मल्लिक ने  आकर आंदोलनकारियो से आकर वार्ता की थी की जल्द ही पाइप लाइन को बिछाकर लालटेन अंगरपथरा में आग बुझाने का काम शुरू किया जाएगा, आज उक्त कार्य को करने को लेकर बीसीसीएल के द्धारा पाइप लाइन का कार्य कराया जा रहा है, पाइप लाइन का कार्य अभी अधूरा है धनबाद डीआरएम के यह रेलवे लाइन के ऊपर से पाइप ले जाने का आवेदन किया गया है रेलवे की एनओसी मिलते ही पाइप लाइन का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और पाइप लाइन के द्वारा पानी को लालटेन अंगरपथरा में गिराया जाएगा. पार्षद डॉ विनोद गोस्वामी ने कहा कि जल्द ही बीसीसीएल प्रबंधन लालटेन अंगरपथरा की भूमिगत आग बुझाने का काम जल्द शुरू नही की तो एरिया 04 का अनिश्चितकाल के लिए चक्का जाम कर दिया जाएगा साथ ही सिजुआ में चल रहे सीएचपी को गोविन्दपुर की सीएचपी की तरह डीजीएमएस से मिलकर बन्द करा दिया जाएगा.मौके पर पार्षद डॉ विनोद गोस्वामी, सुजान महतो (असिस्टेंट मैनेजेर), जयदेव पाण्डेय ( सीनियर ओवरमैन), राम कुमार शर्मा, अजय सिंह, किशन पंडित,  जमील अंसारी, राजा अंसारी, हरिकृष्णा कुमार, नुरुल अंसारी, ललित सिंह, प्रभात केड़िया, मनोज राम, सकील अहमद, विनोद विश्वकर्मा, नागों भुइया, योगेन्द्र राम, मोहमद इदरीश, किशोरी प्रसाद, राजकिशोर सिंह, गोपाल सिंह, रविन्द्र महतो, मोहमद इस्लाम ,मोहमद अकबर, मदन मोहन पांडेय नंद, किशोर सिंह, मुख्तार खान सहित सैकड़ों लोग उपास्थि थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news