
बाघमारा : बाघमारा कालेज में अध्ययनरत चार छात्राओं का पंजीयन विभागीय लापरवाही के कारण नहीं हो पाने से गुस्साये छात्रों ने शनिवार के दिन एकजुट होकर अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के नेतृत्व में कालेज के मुख्य द्वार में ताला लगा दिया, छात्रों के इस रौद्र रूप को देखकर वहां कालेज में क्लास के लिए आये लेक्चररों को बाहर में रहकर धूप सेंकना पड़ा, कालेज के प्राचार्य की सूचना पर बाघमारा थाना के एएसआई मुर्म जी मौके पर पहुंचे, उनके हस्तक्षेप के बाद प्राचार्य के आशवासन पर छात्रों ने मुख्यद्वार का ताला खोला, अभाविप के आदर्श गुप्ता ने कहा है कि अगर पंजीयन विहिन छात्राओं के संबंध में कोई उचित कदम नहीं उठाया गया तो पुनः कालेज में तालाबंदी किया जायेगा, जानकारी के अनुसार कालेज की चार छात्राओं आशा कुमारी, सबिना खातून, रजनी कुमारी एंव खुशबू कुमारी का पंजीयन नहीं हो सका है, जिस कारण ये छात्राएं इस वर्ष होने वाली परीक्षा में भाग नहीं ले पायेगी, तालाबंदी के कार्यक्रम के अवसर पर सपन दूबे, पंकज दास, निखिल, विश्वकर्मा गोलू शर्मा, दिवाकर प्रजापति, रोनित रवानी, विरेन्द्र कुमार, कुणाल कुमार, अमृत अमर, वतन कुमार, राज सिंह, रंधीर कुमार, अमन राज, शोयेब अली, दिनेष रजक इत्यादि उपस्थित थे।