
बाघमारा : बाघमारा हाईस्कूल के समीप भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 50 वीं पूण्यतिथि मनायी गयी, इस मौके पर कार्यक्रम का उदघाटन बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया, तत्पष्चात उन्होंने तथा आगुंतक अतिथियों ने पंडित जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया, इस मौके पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल हमारे समाज के लिए एक आदर्श हैं, इनके जीवन से हमें प्रेरणा एंव सीख लेने की आवशकता है, विधायक ने कहा कि पंडित जी के आदर्शो का ही परिणाम है कि हमारे देश का प्रधानमंत्री एक चाय बेचने वाले का बेटा बना है, विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो 03 बर्षो में कर दिखाया, वह पिछले 70 बर्षो में नहीं हो पाया, विधायक ने कहा कि उन्हें तथा भारतीय जनता पार्टी को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे हैं, विधायक ने कहा कि कुछ लोग बाघमारा का विकास नहीं चाहते हैं, ऐसे लोगो के द्वारा बाघमारा में संयुक्त मोर्चा बनाकर उन्हें बदनाम करने की गहरी साजिश चल रही है, विधायक ने कहा कि वे ना गलत करते है, ना गलत बर्दास्त करते हैं, विधायक ने कहा कि बाघमारा के मान-सम्मान की रक्षा के लिए वे मर जाना पंसद करेगे, परंतु किसी के सामने झूकना कतई पसंद नहीं करेगें, इस कार्यक्रम को भाजपा के अशोक मिश्रा, विजय शर्मा, धर्मेन्द्र पांडेय, शम्मी शर्मा, रामजी ठाकुर, सुरेश चौहान, जीतन भूईंया, सुरेश रजक एंव विपिन ठक्कर तथा सैंकड़ों भाजपा समर्थक मौजूद थे।