
कतरास (धनबाद) : पुलिस एवं सीआईएसएफ ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाकर केलूडीह में चार हाइवा कोयला जब्त किया। कतरास पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर रामकनाली पुलिस व सीआईएसएफ के सहयोग से किया। थानेदार आरबी लाल ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि कैलूडीह में भारी मात्रा में कोयला डंप कर अवैध कारोबारियों ने रखा है। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए यह छापामारी किया गया। उन्होंने यह कारवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है। बताते हैं कि कैलूडीह के यादव टोला मार्ग के भुइया पट्टी में कोयला का जमाव कर रात के अंधेरे में यहां से प्रतिदिन स्कूटर, मोटरसाइकिल पिकअप वैन तथा टाटा मैजिक वाहन से राजगंज तथा बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जिसकी शिकायत लोगों ने थानेदार से किया था। कोयला का अवैध कारोबार के कारण कतरास राजगंज पथ में शाम ढलते ही शराबियों तथा अवैध धंधेवाजो का जमावड़ा लग जाता है। रात के अंधेरे में चलना लोगों के लिए परेशानी बन गई है। कैलूडीह में छापामारी किए जाने के बाद लोगों ने आकाशकनारी तथा चेतूडीह गोविंदपुर चार नंबर में छापामारी अभियान चलाने का मांग किया है।