पूर्णिमा के सियासत में आने से सिंह मेंशन में छायी आमावस्या की काली रात

0
fastlive news

धनबाद :  कई दशक पूर्व सिंह मेंशन के परमपूज्य सूर्यदेव सिंह ने एक एक कार्यकर्ताओं को अपने जनता मजदूर संघ में जोड़कर धनबाद जिला के हर कोने में अपना परचम लहराते हुए विशाल कुनबा तैयार किया। आज वही कुनबा के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता सिंह मेंशन कुंती गुट को पूरी तरह तिलांजलि देकर गुरूवार को रघुकुल की धरती में अपना कदम बढ़ाकर बच्चा गुट के छत्रछाया में रहने की हामी भर दी है। पिछले कई दशकों तक स्व सूर्यदेव सिंह की जनसेवा की भावना एवं उनकी आस्था पर विश्वास करते हुए जनता मजदूर संघ कुंती गुट के केंद्रीय पदाधिकारी एवं दिग्गज नेताओं ने पूरी लगन और ईमानदारी पूर्वक सिंह मेंशन की सेवा की। आज वहीं सेवक और पदाधिकारी चाहे जिस किसी भी कारण से हो चुनावी महासमर के दौरान कुंती गुट को छोड़कर बच्चा गुट में शामिल हो गए, जिससे धनबाद, झरिया से लेकर जिले के हर कौनें के लोग तरह तरह की बातें कर रहे है। कुंती गुट के केंद्रीय पदाधिकारी केडी पांडे अपने दर्जनों दिग्गज समर्थकों के साथ बच्चा गुट में शामिल होने पर जहां बच्चा के आंगन में पूर्णिमा के चांद की चमकते सितारों के साथ दुधिया रात दिख रहा था तो वहीं मानों कुंती सिंह के आंगन में आमवस्या की वो काली रात सा आभास हो रहा होगा। आगामी चुनाव की सियासी लड़ाई में जहां बच्चा गुट की ओर से स्व नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह चुनावी मैदान में खुलकर अपना उम्मीदवारी दर्ज करा चुकी है। वहीं कुंती गुट के विधायक संजीव सिंह की पत्नी भी इस चुनावी युद्ध में अपने दुश्मनों को मात देने की सोंच लिए लोगों से संपर्क कर रही है। एक ही परिवार से टुटे दो ताकतवर के इस लड़ाई में झरिया विधानसभा का चुनाव पूरे झरिया वासियों के लिए सोंचने को मजबूर कर दिया है। क्योकि यूनियन से लेकर विधानसभा के सियासी युद्ध में विधायक संजीव सिंह का सारथी बनकर युद्ध जीतने का महारथ रखने वाले केंद्रीय पदाधिकारी एवं दिग्गज नेताओं ने बच्चा गुट के शरण में अपने को समर्पित कर दिया है। इस प्रकार यदि देखा जाए तो कई दशकों के बाद कुंती गुट को आज राजनिति के इस सियासी चाल में एक बड़ी क्षति हुई है। जिसकी भरपाई कुंती गुट कभी कर पाएगी या नहीं यह तो कहा नहीं जा सकता है। क्योकि राजनिति कब किस ओर करवट लेता है यह कहा नहीं जा सकता है। रघुकुल परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित पूर्णिमा सिंह ने झरिया विधानसभा के जनताओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें एकबार मौका देकर देखे। भाजपा के राज में विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा ही हुआ है। वहीं बच्चा सिंह ने कहा कि इसबार विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दे पर ही लड़ाई होगी और कांग्रेस की सरकार झारखंड में बनेगी। कार्यक्रम के पूर्व सर्वप्रथम रघुकुल परिसर में सभी नए चेहरे का बच्चा सिंह ने फुलमाला से स्वागत किया। मौके पर अब्दुल करीम अंसारी, के एन सिंह, कुंती गुट के कार्यालय प्रभारी अनिल पासवान सहित दर्जनों बड़े चेहरे अपने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बच्चा गुट में शामिल हुए।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news