प्रखंड प्रमुख व बीडीओ समेत कई गणमान्य ने लौहपुरुष की तस्वीर पर माल्यार्पण किया

0
fastlive news

बाघमारा: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जयंती के अवसर पर बाघमारा प्रखंड कार्यालय से इंद्रा चौक तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाघमारा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख मिनाक्षी रानी गुड़िया एवं बीडीओ रिंकू कुमारी समेत अन्यों ने लौह पुरुष की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। बाघमारा बीडीओ रिंकू कुमारी ने सभी को राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर उपस्थित सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सत्यनिष्ठा से अपना योगदान देने का संकल्प लिया। वही प्रखंड प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के कारण आज भारत का विशाल स्वरूप हमारे सामने है। वे देश को एक सूत्र में बांधे रखने की प्रेरणा देते हैं। उनकी इस प्रेरणा से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में ताकत मिलती है। मौके पर गण्यमान्य, आम लोग समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news