
कतरास : भारतीय जनता पार्टी कतरास मंडल के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर सेवा सप्ताह के रूप में आज कतरास पंचगड़ी बाजार अंतर्गत माडा कॉलोनी कतरास सब्जी पट्टी एवं कतरास अटल बिहारी चौक पर गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच फल का वितरण किया। इस मौके पर श्री श्री संकट मोचन मंदिर कतरास में दीप प्रज्वलित कर भारत के प्रधानमंत्री के लंबी उम्र की कामना की। मौके पर मुख्य रूप से भरत शर्मा, महेश पासवान, कंचन चौरसिया, धर्मेंद्र गुप्ता, मुकेश झा, बमबम शर्मा, कुंदन सिंह, हरी प्रसाद अग्रवाल, वाइके पाठक, बबलू बनर्जी, हरेंद्र सिंह, बबलू बर्मन, पप्पू साव, शंकर चौहान, रविंदर विजन, पिंटर शर्मा, आनंद यादव, अशोक उरांव,l विवेक हजारी, भागीरथ महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।