
बाघमारा : चाइल्ड लाईन धनबाद एंव लायंस क्लब सेनटेनियल बाघमारा के द्वारा उत्क्रमित मध्य विधालय बाघमारा में बाल अधिकार एंव बाल सरंक्षण पर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के जिलापाल लायन राजीवा कुमार ने बच्चो को संबोधित करते हुए उन्हें अपने अधिकार के प्रति सजग एंव जागरूक रहने का आहवाण किया, उन्होंने कहा कि इस तरह का बाल अधिकार व संरक्षण पर आयोजित यह कार्यक्रम अन्य विधालयों में भी होना चाहिए, उन्होंने लायंस क्लब के द्वारा बाल अधिकार पर कार्यक्रम का आयोजन करने एंव क्लब के द्वारा हरसंभव सहयोग करने की बातें कही, इस कार्यक्रम में बिशिष्ठ अतिथि बाघमारा के डीएसपी बहामन टूटी ने बच्चों के अधिकार के लिए कानून के बारे में जानकारी दी, उन्होंने बच्चो को प्रशासनिक सहयोग का लाभ उठाने की बातें कही, इस कार्यक्रम में चाइल्ड लाईन के सदस्य सह मजिस्ट्रेट प्रदीप पांडेय ने पोक्सों कानून के बारे में बच्चों को बताया, उन्होंने बताया दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड के बाद सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए पोक्सों कानून का गठन किया, उन्होंने धनबाद एंव बोकारो में स्थित कई छोटे-बड़े होटलों में चाइल्ड लाईन के द्वारा कार्यवाही कर नाबालिग बच्चों को छुड़ाने की जानकारी दी, कार्यक्रम में चाइल्ड लाईन के सदस्य शंकर नापित ने बच्चों को बच्चों से संबंधित किसी भी समस्या के लिए चाइल्ड लाईन के टॉल फ्री नंबर 1098 पर काल कर इसका लाभ उठाने के बारे में बताया, बच्चों के अधिकार से संबंधित कई जानकारियां उन्होंने दी, चाइल्ड लाईन के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बच्चों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक रहने को आहवाण किया, उन्होंने कहा कि इन बच्चों में प्रतिभा छिपी हुई है, इन्हीं में से कोई देष का मंत्री, प्रधानमंत्री बन सकता है, कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति धनबाद के बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट शंकर रवानी ने बच्चों को चुप्पी तोड़े, हिंसा रोके का नारा देकर अपने अधिकार को पाने के बारे में बताया, झारखंड आवासीय विधालय की छात्राओं ने बाल श्रम पर लघु नाटिका का मंचन कर खूब तालियां बटोरी, इस मौके पर संस्कार ज्ञानपीठ एंव उत्क्रमित विधालय के बच्चों के द्वारा बाल श्रम पर भाषण दिया गया, छात्राओं ने इस मौके पर हम बच्चे हिंदुस्तान के गीत सुनाया. कार्यक्रम को लायंस क्लब प्रथम महिला सोनिया सुहासनी, शिक्षा पदाधिकारी बाघमारा कमल किशोर राणा आदि ने संबोधित किया, कार्यक्रम में चाइल्ड लाईन एंव सेनेटियल के सदस्य सुनील कुमार एंव शंकर नापित ने हर करम अपना करेगें, ऐ वतन तेरे लिए, दिल दिया है, जान भी देगें, ऐ वतन तेरे लिए गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया, कार्यक्रम में अरूण कुमार दास, बीस सूत्री के निरंजन गुप्ता, मुकेश कुमार, इंद्रदेव सिंह, बबलू मिश्रा, संतोष कुमार, डा सतेन्द्र सिंह, अभिमन्यू हाजरा, उमेश कुमार, डा मनोज कुमार, सुबोध कुमार, सुजीत, प्रभात कुमार सिंह, उमेश साव, उदय साव, आजाद कुमार, विधालय की प्रधानाध्यापिका वीणा कुमारी, राजू यादव, जगरनाथ महतो, चौबे सर इत्यादि उपस्थित थे। संचालन सुनील कुमार ने किया।