बाघमारा थाना क्षेत्र के एक महिला ने नाबालिक पुत्री पर गांव के ही युवक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुरण रविदास पर अपनी नाबालिक पुत्री पर यौन उत्पीडन का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां ने अपने दिए गए शिकायत में कहा है कि वह शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपनी पुत्री को उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचाने के लिए कुछ दूरी तक आई। कुछ समय बाद जब विद्यालय उसे देखने गई तो वह वहां नहीं मिली। स्कूल के बाहर खोजबीन करने पर समीप ही सचिवालय के समीप स्थित झाड़ी से गांव के ही पुरण रविदास भाग निकला। वहीं उसकी पुत्री रोते हुए झाड़ी में मिली। महिला ने कहा कि उसकी पुत्री मंद बुद्धि है। महिला ने जब आरोपी पुरन से इस संबंध में कहने गई तो उसे मारपीट करने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। वही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पुराण रविदास को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई में जुट गई।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news