
Baghmara : बाघमारा अनुमण्डल के कई जगहों में आस्था और विश्वास का महापर्व चैती छठ को अस्ताचल गामी भगवान भास्कर को छठ व्रतियों ने अर्ध्य दिया। इस महापर्व के दौरान भक्ति भाव के साथ सैकड़ों महिला पुरूष श्रद्धालु कतरी नदी के तट पर पहुंचें और भगवान भास्कर को नमन कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की विनती की। सोमवार को बाघमारा अनुमण्डल के कतरास स्थित कतरी नदी के तट पर स्थित सूर्यनारायण मंदिर स्थित घाट पर छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर सुख शांति समृद्धि की कामना किया ।
महापर्व को लेकर सूर्यनारायण मंदिर स्थित घाट एवं आसपास के जगहों को स्थानीय लोगों एवं छट करने वाले परिवार के सदस्यों द्वारा साफ सफाई किया गया था। इस महापर्व के दौरान सैकड़ों लोग मौजूद थे। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस को भी क्षेत्र में भ्रमण करते देखा गया।
