
बाघमारा : बाघमारा थाना क्षेत्र के खानुडीह स्थित बसंती चौक में बुधवार की संध्या एक तेज गति से जा रही कार की चपेट में आ जाने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जानकारी के अनुसार खानुडीह की रहने वाली उक्त महिला कलावती देवी अपने खेत से काम कर अपने घर की और लौट रही थी, तभी वासंती चौक के समीप एक कार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई, दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने उसे उठा कर डुमरा रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डाक्टरों ने उसे मूर्त घोषित कर दिया, इस दुर्घटना के खिलाफ में उग्र ग्रामीणों ने डुमरा-चंद्रपुरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया|