बाघमारा कोयलांचल क्षेत्र में नववर्ष हर्षोलास से संपन्न

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में नववर्ष बड़े ही हर्षोलास के साथ मनाया गया, नये वर्ष के मौके पर माटीगढ़ा स्थित जमुनिया डैम एंव जहरा बाबा स्थान में पिकनिक मनाने के लिए लोगो की भारी भीड़ सुबह से लगी रही, लोगो ने इस मौके पर अपने यार-दोस्तों एंव परिवारजनों के साथ पिकनिक का जमकर आनंद उठाया, नया वर्ष की खुशी के मौके पर डीजे के तेज साउंड में युवकों ने धमाल मचाते हुए खूब डांस किया, इस मौके पर पुलिस प्रशासन के कड़े निर्देश के बावजूद शराब पीकर दुपहिया वाहन चलाने वाले तेज गति से बाईक चलाते नजर आये, जानकारी के अनुसार बाघमारा के पंचायत भवन के समक्ष सोमवार की संध्या 06 बजे के आसपास दो मोटरसाईकिल आमने-सामने से भिड़ गये, इस भिडंत में दोनो बाईक पर सवार लोगो के घायल होने की खबर है, बताया जाता है दोनो बाईक सवार नशे में गाड़ी चला रहे थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news