बाघमारा क्षेत्र में सड़क व नाला निर्माण कार्य की जांच करने पहुचें पथ प्रमंडल विभाग के अधिकारी

0
fastlive news

बाघमारा : जमुनिया नदी पुल से जमुआटांड़ चौक तक हाल ही मरम्मती हुए सड़क में संवेदक द्वारा सड़क मरम्मती एवं नाला निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने की शिकायत पर गुरुवार को पथ निर्माण प्रमंडल के सहायक कार्यपालक अभियंता जितेंद्र सिंह एवं इंजीनियर अनील कुमार ने सड़क मरम्मती कार्य एवं सड़क के दोनों तरफ निर्मित नाला का जांच पड़ताल किया। इस दौरान उन्होंने मरम्मती हुए सड़क एवं नाले का अवलोकन करते हुए निरीक्षण किया। इस दौरान इंजीनियर अनील कुमार ने कहा प्राक्कलन के आधार पर सड़क की मरम्मती एवं नाले का निर्माण हुआ है कि नहीं इसकी जांच की जा रही है। प्राक्कलन के मुताबिक कार्य नहीं हुआ है व कार्य में अनियमितता बरती गई है तो संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वही मौके पर मौजूद युवा कांग्रेस के महासचिव विकास सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार ने बताया संवेदक द्वारा जमुनिया नदी पुल से जमुआटांड़ चौक तक सड़क मरम्मती एवं नाले के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। इसकी लिखित शिकायत पथ निर्माण प्रमंडल विभाग धनबाद से की गई थी। उन्होंने कहा यह भी कहा कि बाघमारा क्षेत्र के डुमरा राजा चौक से जमुआटांड चौक तक सड़क मरम्मती कार्य में भी संवेदक द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है। विकास एवं अमरेंद्र ने सड़क का सेम्पल लेकर लेब में जांच करने एवं घनी आबादी क्षेत्र में सड़क पर ब्रेकर लगाने की भी मांग की हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news