
बाघमारा : बाघमारा थाना परिसर में मंगलवार के दिन थाना दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर थाना पहुंचे कई फरियादियों ने अपनी समस्या थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा के समक्ष रखी, थाना प्रभारी श्री ओझा ने इस मौके पर उपस्थित कई पीड़ितों की समस्या का निदान ऑन दी स्पॉट किया, इस मौके पर कई लोगो का आवेदन लिया गया, इस मौके पर थाना के सअनि चुन्नू मुर्म, खानूडीह पंचायत के मुखिया गोपाल महतो, केसरगढ़ा पंचायत के मुखिया राजू रजक, पुलिस जनसहयोग समिति के तेजप्रकाश पांडेय, शेलेन्द्र सिंह, पोरश चौबे, चंदन मिश्रा, विशू रवानी, छोटू साव, नरेश महतो, इंदल यादव इत्यादि उपस्थित थे।