
बाघमारा : लायंस सर्विस सप्ताह के तहत 02 अक्टूबर को लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के सौजन्य से स्वछता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लायन संजय पांडेय के नेतृत्व में सायरबाँध डुमरा छठ घाट, शनि मंदिर प्रांगण की सफ़ाई की गयी । मौके पर सचिव लायंस सागर कुमार गुप्ता, मदन मोहन महतो, इंद्रदेव सिंह, संजय पांडेय, सुजीत सुमन, राजीव सिंह, कांति विश्वकर्मा मौजूद रहे ।