बाघमारा में छठ पूजन सामग्री का वितरण

0
fastlive news

बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल एवम् सर्राफा व्यवसाय संघ बाघमारा के सौजन्य से छठ पूजा के शुभ अवसर पर करीब 100 छठव्रती महिलाओं के बीच प्रसाद के रूप में नारियल, सेब, केला एवं संतरा इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया। सेंटेनियल कार्यक्रम के चैयरपर्सन सुशील कुमार गुप्ता ने कहा समाज के कुछ लोग जो सक्षम होते  है उन्हें तो फर्क नहीं पड़ता है, पर जिन्हें सहयोग की आवश्यक होती है, उन्हें प्रसाद दिया जाना एक धर्म का काम होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लायन नागेन्द्र साव, नरेश राम गुप्ता, मदन मोहन, सुनील कुमार सिंह,मदन मोहन महतो, सागर कुमार गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता, शशीकांत सरण, संजय साव, लक्ष्मण रवानी, विजय वर्मन, पप्पू वर्मा, गुडडू सोनी, ओम प्रकाश, मनोज कुमार वर्मा, मुरली स्वर्णकार, प्रमोद वर्मा, शिवलाल सोनी, दीपक वर्मा,विजय कुमार आदि का सक्रिय योगदान रहा ।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news