
बाघमारा जोन : बाघमारा इंदिरा चौक मे टाईगर फोर्स के प्रखंड अध्यझ गोपाल चौहान के नेतृत्व मे जलेश्वर महतो और ओपी लाल का पुतला दहन फोर्स के कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया, इस दौरान गोपाल चौहान ने कहा की जलेश्वर महतो और ओपी लाल गलत बयानबाजी करना बंद करे और गांव के भोले भाले ग्रामीणो को बहला फुसला कर आपस मे लडाना छोड़ें और आपसी झगडे को जातिगत झगडा का रंग देना बंद करे अन्यथा टाईगर फोर्स के कार्यकर्ताओं द्वारा मुहतोड जवाब दिया जायेगा, मौके पर शम्मी शर्मा, जगदीश साव, राजु शर्मा, तुलसी साव, आंनद साव, डब्लू महथा, अशोक साव, जीतन मुखिया, रामजी ठाकुर, बब्लू अंसारी, सुनील चौहान, अशोक साव, बब्लू मिश्रा, परवेज अंसारी, बंटी अंसारी, मंजीत सिह, मिराज अंसारी, धीरू साव आदि सैकडो़ कार्यकर्ता उपस्थित थे|