बाघमारा में तीजा लाठी प्रतियोगिता का आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा  हटिया मैदान में मिल्लते इस्लामिया अकबर कमिटी की और से शानदार तीजा लाठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 10 जिलों का टीमो ने भाग लिया। धनबाद बोकारो और गिरीडीह जिले के टीमों ने शानदार लाठी खेल का प्रदर्शन किया। तीजा लाठी प्रतियोगिता का उद्घाटन बाघमारा के लोकप्रिय विधायक ढुलू महतो विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो ने किया। मौके पर बाघमारा थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा, भाजपा नेता शम्मी शर्मा, मुखिया नरेश प्रसाद गुप्ता, मुखिया जीतन भुईयां  ,महेश चंद्र शास्त्री, राजु शर्मा,  उदयशंकर दुबे, विजय स्वर्णकार ,राजु बेगी  आदि मौजूद थे। मिलल्ते इस्लामिया अकबर कमिटी के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। तीजा लाठी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गुलशने हसनैन क्लब बिलबेडा द्वितीय स्थान पर केजीएन क्लब खरियो तृतीय स्थान पर आशिके हूसैन  क्लब पुराना मार्केट चंद्रपुरा रहा। गिरीडीह जिले से चलकर आई टीम को मिल्लते इस्लामिया अकबर कमिटी के तरफ से संत्वना पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम को सफल बनाने में कमिटी के सदस्य परवेज अंसारी, बबलू अंसारी, बंटी अंसारी इम्तीयाज अहमद , फैसला कुरैशी , आफताब आलम सहबाज अंसारी मंसुर हुसैन इशरार टेलर  सिंकु अंसारी, मिस्टर सोनू आसिफ अली,  सहरान आलम ,कलीम अंसारी ,एजाज अहमद सुभानी टेलर , नईम अंसारी सहित दर्जनों लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news