बाघमारा में धूमधाम से वर्ष 2019 का लोगो ने स्वागत किया

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा कोयलांचल के बाघमारा, डुमरा, हरिना, माटीगढ़ा, भीमकनाली, बरोरा, नावागढ़, खरखरी इत्यादि क्षेत्रों में नया वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, लोगो ने काफी हर्ष के साथ नए वर्ष का स्वागत किया, इस मौके पर मंदिरों में सुबह से ही काफी भीड़ लगी रही, लोगो ने अपने परिवारजनों के साथ साल के प्रथम दिन लिलोरी मंदिर, दुग्धा पहाड़ी मंदिर, ठाकुरबाड़ी मंदिर, काली मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना किया तथा नये वर्ष में  ईष्वर से सुख, समृद्धि मांगा, नये वर्ष के अवसर पर माटीगढ़ा स्थित जमुनिया डैम, मधुबन वाशरी स्थित जहरा बाबा स्थान, मुराईडीह स्थित खोदो नदी, महुदा स्थित दामोदर नदी के तट पर एंव अन्य स्थानों में पिकनिक मनाने के लिए लोगो की भीड़ लगी रही, इन स्थानों में लोग अपने परिवारजन एंव दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए जुटे तथा नये वर्ष को सेलीब्रेट किया, पिकनिक स्थलों पर युवकों ने फिल्मी गीतों की धून पर नाच-गाकर खुशी मनायी, कई लोगो ने भीड़-भाड़ से तथा स्पीड बाइकरों से बचने के लिए अपने घर में ही तरह-तरह के पकवान बनायें तथा अपने परिवारजनों के साथ खा-पीकर आनंद उठाया, पिकनिक स्थलों पर शांति-वयवस्था के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन के जवान मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news