बाघमारा में विधायक ने नारीयल फोड़कर बंद जलापूर्ति योजना को चालू किया

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा सरस्वती शिशु विधा मंदिर के समीप स्थित एक माह से बंद पड़े जलापूर्ति योजना को विधायक ढुल्लू महतो के अथक प्रयास से पुनः चालू किया गया, सोमवार को विधायक ढुल्लू महतो ने नारीयल फोड़कर इस बंद पड़ी जलापूर्ति को अपने कर-कमलों के द्वारा उदघाटन किया, बाघमारा में पुनः जलापूर्ति शुरू होने पर यहां के निवासियों ने काफी हर्ष वयक्त करते हुए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया है, मालूम हो कि सरस्वती शिशु विधा मंदिर के समीप लगे जलापूर्ति योजना का समरसेबुल मोटर जल जाने एंव उक्त मोटर नीचे धंस जाने से बाघमारा क्षेत्र में जलापूर्ति ठप हो गई थी, विधायक ढुल्लू महतो के द्वारा नया डीप बोर एंव मोटर आदि की वयवस्था किये जाने के बाद पुनः क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू हो सकी है, लोगो ने विधायक को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया है, जलापूर्ति चालू होने के अवसर पर काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एंव नागरिकगण उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष बच्चू राय, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष निरंजन गुप्ता, अजीत पांडे, शम्मी शर्मा, अशोक साव, राजू शर्मा तुलसी साव, मुखिया गोपाल महतो, नरेश गुप्ता,विजय शर्मा, नवीन राय, रितेश सिंह, सत्यनारायण पांडे, विपिन ठक्कर,अशोक यादव, बैजनाथ प्रसाद, अमित लाल, बंटी हरि, सुरेश चौहान इत्यादि उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news