बाघमारा में सफाई व्यवस्था चौपट

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा में सफाई व्यवस्था नदारद रहने से लोग परेशान है। सफाई के अभाव में यहां महामारी फैलने की आशंका है। बाघमारा में एक माडा कार्यालय है। करीब दर्ज़न भर सफाई कर्मी के अलावा छोटे-बड़े वरीय पदाधिकारी है। परंतु सफाई का कार्य यहां नहीं के बराबर है। बाघमारा का हर गली-मोहल्ला गंदगी से चमचमाता नजर आता है। यहां चारो ओर गंदगी का साम्राज्य है। चाहे

जे पी चौक संजय बुक स्टाल गली की बात करें या फिर मस्ज़िद गली या फिर बंगाली पाड़ा की गली का या फिर ठाकुर बाड़ी गली का, या फिर मेन रोड का। लगभग सभी जगह गंदगी ही गंदगी नज़र आता है। महीने दो महीने में सफाई कर्मी नालियों की सफाई करते है। नालीयों का पूरा गंदगी रोड में निकालकर रख देते है। कोई अगर उस गंदगी को उठाने की बात कहता है तो जवाब मिलता है कि-हमारे पास आदमी नहीं है। ना इसे उठाने का संसाधन। अब भला ऐसे में सफाई हो भी तो कैसे। अभी कोरोना का काल चक्र चल रहा है। टीवी पर हमारे प्रधानमंत्री भी इस महामारी से बचने के लिए हमें रोज़ाना स्वच्छ वातावरण में रहने को बोलते है। परंतु सवाल यह उठता है कि हमें स्वच्छ वातावरण कैसे मिले। सफाई को लेकर माडा के पदाधिकारी गंभीर नहीं है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news