
बाघमारा : श्री श्री राधा कृष्ण मूर्ति स्थापना सह हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेहराकुदर कतरास में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह एवं प्रतिनिधि सह भाजपा महुदा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह शामिल हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान
यज्ञ समिति ने उनको अंग वस्त्र देकर स्वागत किया । यह कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ एवं भव्य झांकी, धार्मिक जयकारा के साथ यज्ञ स्थल से निकला। यज्ञाचार्यो द्वारा कलश को वैदिक मंत्रोच्चार कर अभिमंत्रित कर यज्ञ मंडप में रखा गया। इस पावन कार्य को लेकर शेखर सिंह ने यज्ञ समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहराकुदार में इतना भव्य महायज्ञ का आयोजन बहुत ही सुन्दर कार्य है। उन्होनें कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारी नई पीढ़ी को सकारात्मक ऊर्जा का संचार तो होगा ही साथ ही यज्ञ के हवन से क्षेत्र का वातावरण भी शुद्ध होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान जिप अध्यक्ष शारदा सिंह एवं उनके पति शेखर सिंह ने क्षेत्रवासियों के खुशहाली, सुख समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना किए। इस शोभा यात्रा में सैकड़ो महिला, पुरुष, युवा, युवती मौजूद थे।