
कतरास : भटमुड़ना मध्य विद्यालय में कुछ युवकों ने हंगामा किया। पुलिस के पहुचने पर मामला शांत हुआ।युवकों द्वारा गत दिनों विद्यालय में हुए चोरी को झूठा व शिक्षकों द्वारा आरोप लगाने से विवाद हुआ। ग्रामीणों ने भवन निर्माण में हुए घोटाले की फाइल गायब होने की शिकायत डीसी से की है। ग्रामीण विजय दसौंधी ने बताया कि साजिश कर चोरी का झूठा केस कराया गया था। इस मामले में शिक्षक कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। इस मामले में कतरास थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने आरएस लाल ने बताया कि चोरी की झूठी शिकायत पर उपायुक्त ने जांच करने का निर्देश दिया है.जिसकी जांच की जा रही है।