मधुवन वाशरी में अपराधियों ने सुरक्षा प्रहरी को बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया

0
fastlive news

बाघमारा : बीसीसीएल के ब्लॉक-।। क्षेत्र अंतर्गत मधुबन कोल वाशरी में बीती रात करीब 1ः30 बजे अपराधियों के एक दल ने धावा बोलकर दो सुरक्षा प्रहरी को बंधक बनाकर लाखां रूपये मूल्य की संपत्ति ले गए। घटना की सूचना सुरक्षा प्रहरी द्वारा रात को ही सीआईएसएफ तथा प्रबंधन के अधिकारी, इंचार्ज तथा एएसआई को फोन के माध्यम से देना चाहा पर किसी ने फोन रिसिव नहीं किया गया। वहीं सुबह सुरक्षा प्रहरी के एएसआई द्वारा घटना को लेकर दोनो सुरक्षा प्रहरी को परियोजना पदाधिकारी के यहां जाकर घटना की विस्तृत जानकारी एवं पुलिस को लिखित आवेदन के लिए भेजा गया। बताया जाता है कि करीब 25-30 की संख्या में अपराधियों का दल हथियार के साथ वाशरी में प्रवेश कर गया और प्रहरी रंजित पासी और सुरेश रजक को बंधक बनाकर अपने कब्जे में ले लिया और उनके पास मौजूद मोबाईल, नकद, तथा पानी की बोतल सहित कई सामान को ले लिया। कब्जे में करने के बाद अपराधियों ने वाशरी में 301 हेड ड्रम के पास लगा हुआ कंट्रोल वेट को निकाल लिया। कंट्रोल वेट तीन की लाइन में कुल 48 पीस कंट्रोल लगा हुआ था। एक लाइन में 16 पीस था जिसमें एक से 11 पीस और दूसरे पंक्ति से 6 पीस को निकाल लिए। वही तीसरी लाइन के ं 17 पीस कंट्रोल वेट सुरक्षित छोड़ दिया हैं। मधुबन कोल वाशरी में इस तरह की घटना होना र्को नई बात नहीं है। आए दिन छोटी मोटी घटना होने की सूचना मिलती ही है। लेकिन इस दिशा में न तो वाशरी प्रबंधन और न ही बीसीसीएल के मुख्यालय के अधिकारी कोई कारगर कदम उठाते है। बल्कि घटना के बाद अपराधियों तक पहुंचने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद लेने के बजाय घटना की लिखित शिकायत देकर अपना खानापूर्ति कर देते है। यदि देखा जाए तो बाघमारा में वाशरी सहित बीसीसीएल के कई कोलियरियों में सालाना लाखों रूपये की संपत्ति अपराधियों के हाथ लगते है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news