
बाघमारा : क्षेत्र के बाघमारा, डुमरा, हरिणा, माटिगढ़, भीमकनाली, मंदरा, बरोरा, मुराईडीह, बसवारिया, घोराठी में मनसा पूजा धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर पारंपरिक तरीके से माँ मनसा की पूजा-अर्चना की जाती है। मनसा पूजा के कारण क्षेत्र का माहौल धार्मिकमय हो गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि पूजा के उपरांत दूसरे दिन सुबह में पाठा की बलि दिए जाने की प्रथा है। माँ मनसा सर्पो की देवी मानी जाती है।