
महुदा/ बाघमारा : महुदा क्षेत्र मे झमाझम पानी बरसने से दुर्गा पूजा विजयादशमी मेला के रौनक कुछ खास नहीं रहा ा देहात से लेकर बाजारों तक के हजारों श्रद्धालु माँ दुर्गा के दर्शन करने मंदिरों तक नहीं पहुँच पाएं ा वहीँ दुकानदारों को भी ख़फ़ी नुकसान का सामना करना पड़ा ा मेघदेव के भरी रुद्ररूप के बावजूद भाटडीह,मुरलीडीह,20/21 पिट्स मुरलीडीह,महुदा बाज़ार,तेलमोचो,कचर्रा,कुमारडीह,आदि दुर्गा मंदिर में सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चों ने माथा टेक माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की ा वही बाघमारा, बरोरा, हरिणा क्षेत्र मे झमाझम बारिश होने के कारण दुर्गा पूजा विजयादशमी मेला के रौनक फीका पड़ गया।,सैकडों दुकाने पुजा स्थल पर सजी हुई थी लेकिन लगभग 2 बजे से पानी पड़ने पर कोई श्रधालु अपने घर से निकल नही पाये ा गरीब दुकानदार को भारी नुकसान होने से काफी नाराज दिखें ा